Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने दी संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को नये साल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Author Image
Written by
Praveen Kaushik

बालोद, 01 जनवरी 2026

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने नये वर्ष के पहले दिन आज 01 जनवरी को संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ सद्भावना बैठक आयोजित कर उन्हें नूतन वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने संपूर्ण बालोद जिलेवासियों सहित जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना भी की। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि बालोद जिले के कलेक्टर के रूप में उनके पद्स्थापना के दौरान से ही हमारा जिला विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उलपब्धि हासिल कर निरंतर नित नये ऊँचाईयों को स्पर्श कर रहा है। उन्होंने इसका श्रेय संपूर्ण जिले वासियों के सक्रिय सहभागिता के साथ-साथ जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अथक परिश्रम, लगन एवं अपने कार्य के प्रति समर्पण को दिया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री अजय किशोर लकरा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विजय सिंह कंवर, जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर, कृषि विभाग के उप संचालक श्री आशीष चंद्राकर सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement Box

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि हम सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ प्रत्येक व्यक्तियों को अपने कार्य क्षेत्र एवं सामाजिक दायित्वों को निष्ठापूर्वक निर्वहन तथा अपना योगदान सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ एवं प्रसन्नचित रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिना आत्म संतुष्टि एवं प्रसन्नचित हुए बिना अपने कार्य में शत प्रतिशत परिणाम हासिल नही कर सकते। इसलिए हम सभी को सदैव प्रसन्नचित रहकर अपने घर परिवार को भी सदैव प्रसन्नचित रखने का प्रयास करना चाहिए। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि मुझे गर्व है कि जिला कलेटक्टर के रूप में बालोद जिले में मेरी पहली पदस्थापना हुई है। इस अवसर पर उन्होंने बालोद जिले में ऊर्जावान एवं अपने कार्य के प्रति समर्पित अधिकारी-कर्मचारियों की बेहतरीन टीम तथा जिले की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति की भी भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी-कर्मचारियों का अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्धता, निष्ठा एवं लगन के फलस्वरूप ही जिले को विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर उपलब्धियां हासिल हो रही है। इस अवसर पर कलेटक्टर श्रीमती मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नशापान से दूर रहने तथा अपने कार्य स्थल एवं घर परिवार को भी स्वच्छ, सुंदर बनाए रखने की संकल्प लेने को कहा। कलेक्टर ने नव वर्ष की पावन बेला पर ईश्वर से यह कामना की संपूर्ण जिलेवासियों के साथ-साथ जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के बीच पे्रम, सद्भावना, आपसी भाईचारा सदैव बना रहे।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नूतन वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से सभी अधिकारी-कर्मचारियों की यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना की। श्री कौशिक ने आशा व्यक्त किया कि हमारा बालोद जिला कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में आम जनता के हित में शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर प्रत्येक क्षेत्रों में सिरमौर बनेगा। उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बालोद जिले को प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बनाने हेतु पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की अपील भी की। इस अवसर पर उन्होंने सुमधुर कविता पाठ कर संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने कहा कि नये वर्ष का पावन बेला हम सभी के जीवन में ढेर सारे खुशियों के सौगात लाने के साथ-साथ हमारे जिले तथा राष्ट्र एवं समाज के नवनिर्माण के लिए भी हम सभी का मार्गप्रशस्त करे। इस अवसर पर उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कमियों को दूर कर अपने आचार-विचार, व्यक्तित्व तथा अपने कार्यों एवं दायित्वों को भी बेहतर एवं उत्कृष्ट बनाने की दिशा में संकल्प लेकर कार्य करने को कहा। इस दौरान संयुक्त जिला कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी नव वर्ष के पावन बेला पर अपना अनुभव साझा किया।

जिला जनसम्पर्क कार्यालय बालोद
छत्तीसगढ़ शासन
समाचार
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने दी संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों को नये साल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

जिले को मिल रहे निरंतर उपलब्धियों का श्रेय अधिकारी-कर्मचारियों के अथक परिश्रम, लगन एवं कार्य के प्रति समर्पण को दिया

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]