
सारंगढ़, साराडीह/
अखिल भारतीय रामनामी बड़े भजन मेला, ग्राम साराडीह (सारंगढ़) में इस वर्ष भी प्रभु श्रीराम की भक्ति, सामाजिक समरसता और मानव सेवा की भावना का अलौकिक दृश्य देखने को मिला। धरती के कण-कण में, सम्पूर्ण मानव के रोम-रोम में और हर प्राणी के तन-मन में विराजमान अंतर्यामी प्रभु राम की आराधना में लीन हजारों श्रद्धालुओं ने जैत खाम में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इसी पावन अवसर पर सरसीवां निवासी प्रियांशु जांगड़े ने भी जैत खाम में शीश नवाकर प्रभु श्रीराम से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रभु राम से प्रार्थना की कि उन्हें जनसेवा का अवसर मिले, जिससे वे बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता की निस्वार्थ भाव से सेवा कर सकें तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहभागी बन सकें। उन्होंने वर्ष 2028 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के माध्यम से जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की सेवा करने का संकल्प भी प्रभु के चरणों में अर्पित किया।

रामनामी समाज की यह महान परंपरा केवल भक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक एकता, समानता और सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है। भजन-कीर्तन और रामनाम की गूंज के बीच उपस्थित सम्पूर्ण राम राम जन समुदाय ने अपने अंतरात्मा से प्रियांशु जांगड़े को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि प्रभु राम का नाम ही मानवता की सबसे बड़ी शक्ति है और सच्ची राजनीति वही है, जो सेवा और संवेदना से जुड़ी हो।
मेले में रामनामी समाज के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं की समान भागीदारी रही। श्रद्धालुओं ने कहा कि जैत खाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और मानव मूल्यों का प्रतीक है। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक न्याय को लेकर सकारात्मक चर्चा भी हुई।
जनसमुदाय ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि सेवा, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य किया जाए, तो क्षेत्र में सुख, समृद्धि और स्थायी विकास अवश्य आएगा। प्रभु राम का आशीर्वाद जब समाज के हर वर्ग पर समान रूप से बरसता है, तभी सच्चा जनकल्याण संभव होता है।
कार्यक्रम के समापन पर सरसीवां निवासी प्रियांशु जांगड़े की ओर से पढ़ने वाले सम्पूर्ण जन समुदाय को आत्मीय संदेश दिया गया—
“राम राम – राम राम”
यह भव्य आयोजन श्रद्धा, संकल्प और सेवा भावना का ऐसा संगम बना, जिसने हर श्रद्धालु के मन में शांति, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।




















