Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मनोरम प्राकृतिक वादियों में बसा सियादेवी जलाशय बनेगा इकोटूरिज्म का प्रमुख केंद्र : कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

एडवेंचर एवं राफ्टिंग सेंटर का हुआ भव्य शुभारंभ, पर्यटन के साथ रोजगार सृजन को मिलेगी नई दिशा

Advertisement Box

बालोद, 31 दिसम्बर 2025/
मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य, हरियाली से आच्छादित वादियों और शांत वातावरण से परिपूर्ण गुरूर विकासखंड के ग्राम नारागांव स्थित सियादेवी जलाशय अब जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर हो गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि सियादेवी जलाशय शीघ्र ही इकोटूरिज्म के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित होगा, जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज सियादेवी जलाशय में एडवेंचर एवं राफ्टिंग सेंटर के शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर एडवेंचर एवं राफ्टिंग सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक वादियों के बीच विकसित यह एडवेंचर एवं राफ्टिंग सेंटर जिले के पर्यटन मानचित्र पर एक नया अध्याय जोड़ेगा। यहां आने वाले पर्यटकों को रोमांचक अनुभव के साथ प्रकृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बनेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी।

कलेक्टर ने वर्ष 2025 के अंतिम दिन इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुभारंभ पर नारागांव एवं पूरे अंचलवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि 01 जनवरी 2026 से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होना प्रारंभ हो जाएगा, जिससे ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि सियादेवी जलाशय अपने अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य और सुव्यवस्थित पर्यटन सुविधाओं के कारण एक वृहद एवं आकर्षक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा तथा जिले में इकोटूरिज्म की परिकल्पना को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा। कलेक्टर ने ग्रामीणों से एडवेंचर एवं राफ्टिंग सेंटर की साफ-सफाई, रखरखाव एवं संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। साथ ही नहर की मरम्मत सहित अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए शासन को शीघ्र प्रस्ताव भेजने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, जनपद पंचायत गुरूर की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और इस पहल को जिले के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर एवं अतिथियों ने बैंबू राफ्टिंग का आनंद लेते हुए सियादेवी जलाशय की मनोरम छटा का अवलोकन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं पर्यटकगण इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]