Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा मंडल पोंड़ी उपरोड़ा में स्वदेशी संकल्प अभियान को मिला जनसमर्थन

Author Image
Written by
Laung das Mahant

 

घर-घर संपर्क व पदयात्रा के माध्यम से “स्वदेशी अपनाओ–देश बनाओ” का दिया संदेश

Advertisement Box

पोंड़ी उपरोड़ा।
भारतीय जनता पार्टी मंडल पोंड़ी उपरोड़ा द्वारा स्वदेशी संकल्प अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क एवं पदयात्रा कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों, दुकानदारों एवं समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क कर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाया।

कार्यक्रम में जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, मंडल, मोर्चा तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अभियान की मुख्य अतिथि जिला मंत्री श्रीमती कमला बरेठ रहीं। विशेष रूप से प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती किरण मरकाम, जिला मंत्री श्रीमती कमला किंडो एवं भाजपा मंडल पोंड़ी उपरोड़ा अध्यक्ष श्री चतुरभुवन नायक की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष दिशा प्रदान की।

पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्रों, मोहल्लों एवं ग्रामीण अंचलों में जाकर नागरिकों से सीधा संवाद किया। स्वदेशी उत्पादों के उपयोग से स्थानीय कारीगरों, व्यापारियों और किसानों को होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष श्री शिवशंकर उइके, महामंत्री श्रीमती शोभा राजपूत, मंत्री सुश्री अनिता कंवर, आदिवासी सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष श्री अजय कंवर, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद यादव सहित महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती जया ताम्रकार ने भी स्वदेशी आंदोलन के महत्व पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। महिलाओं ने घर-घर संपर्क कर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प दिलाया और बताया कि घरेलू स्तर पर स्वदेशी को बढ़ावा देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।
विभिन्न बूथ अध्यक्षों—नवापारा, ऐतमानगर, लेपरा, माचाडोली, कोरडी, लालपुर एवं पोंड़ी उपरोड़ा—ने भी अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।

अभियान के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी अपनाने से न केवल स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलता है, बल्कि विदेशी निर्भरता भी कम होती है। यह अभियान प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विजन को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने “स्वदेशी अपनाओ—देश बनाओ” के नारे के साथ संकल्प लिया कि इस अभियान को निरंतर जन-जन तक पहुँचाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


 

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान
आज फोकस में

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]