Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा का अनुकरणीय निरीक्षण धान खरीदी केंद्रों में सुचारू व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण खरीदी सुनिश्चित करने सख्त निर्देश 

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

बालोद, 03 दिसंबर 2025/
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज डौंडी-लोहरा विकासखंड के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर संपूर्ण व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित रहे—इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने अधिकारियों और समिति प्रबंधकों को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए।

Advertisement Box

कलेक्टर मिश्रा भंवरमरा, रेंगाडबरी, मंगचुवा और डौंडी-लोहरा खरीदी केंद्रों में स्वयं पहुंचीं और समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी की वास्तविक स्थिति को समझते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की। उन्होंने कहा कि केवल साफ-सुथरे और गुणवत्तायुक्त धान की ही खरीदी की जाए, जिससे किसानों को भी उचित मूल्य मिल सके और शासन की मंशा पूर्णत: सफल हो।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से सीधे संवाद कर केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं—पेयजल, छाया, बैठक व्यवस्था, बारदाना उपलब्धता, तौल मशीन, हमाल, शौचालय आदि—के संबंध में उनकी राय ली। किसानों ने बताया कि उन्हें खरीदी केंद्रों में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं और कार्य भी समयबद्ध तरीके से हो रहा है। यह सुनकर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि किसानों की सुविधा ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कलेक्टर ने नमी मापक यंत्र के माध्यम से स्वयं धान की नमी की जांच कराई और अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुणवत्ता जांच प्रक्रिया को हर हाल में कठोरता से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र पर लाए जा रहे धान को गेट पर ही जांचा जाए और गुणवत्ता के अनुरूप ही उसे तौलाई के लिए स्वीकृत किया जाए।

टोकन प्रणाली के संबंध में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऑफलाइन टोकन केवल अति वृद्ध, निरक्षर या ऐसे किसानों को प्राथमिकता से जारी किए जाएं जिनके पास स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने अब तक जारी किए गए टोकन, गेटपास और एग्रीस्टेक पंजीयन की जानकारी भी विस्तार से ली।

रेंगाडबरी केंद्र में स्वच्छ स्टैकिंग, व्यवस्थित तौल व्यवस्था और समय पर गेटपास जारी होने पर कलेक्टर मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने निगरानी समिति को समय-समय पर जांच कर अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

भंवरमरा, मंगचुवा और डौंडी-लोहरा केंद्रों पर भी उन्होंने धान के रकबे, किसानों की संख्या, अब तक का विक्रय, बारदाना उपलब्धता और हमाल व्यवस्था सहित सभी बिंदुओं का परीक्षण किया। कलेक्टर ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि धान बेच चुके किसानों का रकबा समर्पण तुरंत किया जाए।

इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम शिवनाथ बघेल, डिप्टी कलेक्टर आशीष पेंद्रो, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं आर.के. राठिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर मिश्रा के इस व्यापक निरीक्षण से साफ है कि जिला प्रशासन धान खरीदी व्यवस्था को पूर्ण पारदर्शिता, अनुशासन और किसानों के सम्मान के साथ संचालित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]