Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पोंडी-उपरोड़ा में धान खरीदी सीजन 2025-26 का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम रहे मुख्य अतिथि

पोड़ी-उपरोड़ा, 01 दिसंबर 2025/
धान खरीदी सीजन 2025-26 का शुभारंभ आज सोमवार को पोड़ी-उपरोड़ा धान खरीदी केंद्र में विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम शामिल हुए। उनके साथ भाजपा के जिला मंत्री श्रीमती कमला किंडो, जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, ग्राम पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के सरपंच श्री सहेतर सिंह राज, ग्राम पंचायत मानिकपुर के सरपंच श्री मनोहर सिंह एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।

Advertisement Box

कार्यक्रम की शुरुआत किसान देवताओं के पूजन-अर्चन और धान की पहली बोरियों की तोल प्रक्रिया से की गई। मुख्य अतिथि श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर संकल्पित है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्रों में खरीदी की पूरी व्यवस्था सुव्यवस्थित रखी गई है, जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति सुनिश्चित की जाए।

जिला मंत्री कमला किंडो ने कहा कि धान खरीदी किसानों की सालभर की मेहनत का प्रतिफल है और सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। जनपद पंचायत अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर ने बताया कि किसानों के लिए शेड, पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था और त्वरित तौल प्रणाली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इस दौरान केंद्र में पहुंचे किसानों ने भी धान खरीदी की शुरुआत पर खुशी व्यक्त की। किसानों ने कहा कि इस बार बेहतर व्यवस्था के कारण उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है और तौल भी तेज गति से हो रही है।

कार्यक्रम के अंत में सरपंच सहेतर सिंह राज और सरपंच मनोहर सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और किसानों को आश्वस्त किया कि पूरे खरीदी सीजन में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। किसानों ने उम्मीद जताई कि इस बार उन्हें समय पर और उचित मूल्य पर धान विक्रय का लाभ मिलेगा।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]