Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरीकला के विद्यार्थियों ने किया देशभर में नाम रोशन

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में जीते 7 स्वर्ण, 6 रजत व 1 कांस्य पदक

कोरबा, 18 नवंबर 2025।
पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने ओडिशा में आयोजित चौथी ई.एम.आर.एस. राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए जिले का गौरव पूरे देश में बढ़ाया है। राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 14 पदक जीतकर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि यह साबित कर दिखाया कि संसाधन चाहे सीमित हों, पर संकल्प और परिश्रम सर्वोपरि है।

Advertisement Box

विद्यालय की होनहार छात्रा अस्मिता ने तैराकी में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं रिया ने जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बीच 2 स्वर्ण व 1 रजत पदक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। तैराकी में ही आरुशी ने एक और स्वर्ण पदक जीतकर छुरीकला विद्यालय की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से स्थापित किया।

लड़कों की श्रेणी में नरेश, नमन, घाशी और साहिल ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 1-1 रजत पदक हासिल किया। वहीं कक्षा 10वीं के छात्र नारद ने शतरंज में अपनी गहरी समझ और रणनीति का परिचय देते हुए रजत पदक प्राप्त किया।
कक्षा 8वीं की छात्रा प्रज्ञा ज्योति ने लॉन टेनिस में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया और विद्यालय के पदक तालिका को मजबूती से आगे बढ़ाया।

प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से 18 सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया था, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए पूरे जिले का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. असद अहमद ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि—
“यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, टीमवर्क और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय के खेल शिक्षकों श्री प्रशांत और सुश्री निधि रावत के कुशल मार्गदर्शन ने बच्चों को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई है।”

एकलव्य विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत तथा सचिव श्री श्रीकांत कसेर ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छुरीकला विद्यालय के इन बच्चों ने सशक्त संदेश दिया है कि ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में भी असाधारण प्रतिभा मौजूद है, जिसे सही दिशा और अवसर मिलते ही वह राष्ट्रीय स्तर पर चमक सकती है।

छुरीकला विद्यालय की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न सिर्फ संस्थान, बल्कि पूरे कोरबा जिले के लिए गर्व का क्षण है। इन युवा खिलाड़ियों की मेहनत और जीत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]