Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला प्रशासन ने धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था हेतु मिलर्स को दिए सख्त निर्देश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य में सक्रिय सहभागिता अनिवार्य : कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा

बालोद, 06 नवंबर 2025।
वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य को सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने जिला प्रशासन बालोद द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के मिलर्स की महत्वपूर्ण बैठक लेकर उन्हें धान खरीदी व्यवस्था में सक्रिय और जवाबदेह भूमिका सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को सफल बनाना हम सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है, जिसमें मिलर्सों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Advertisement Box

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को विशेष प्राथमिकता दी गई है। अतः सभी मिलर्स यह सुनिश्चित करें कि धान खरीदी का पूरा संचालन निर्धारित समयावधि में सुगमता से संपन्न हो। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, सहकारी विभाग के उप संचालक श्री आर.के. राठिया, जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जिले के सभी मिलर्स उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष 50 प्रतिशत नए तथा 50 प्रतिशत पुराने बारदानों का उपयोग कर धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि जिले के कुल 143 उपार्जन केन्द्रों में से 71 केन्द्रों को मिलर्स द्वारा 2007 गठान बारदाना उपलब्ध करा दिया गया है। किंतु नवंबर माह में धान खरीदी के सुचारू संचालन हेतु लगभग 7 हजार अतिरिक्त गठानों की आवश्यकता होगी।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी मिलर्स 10 नवंबर तक उपार्जन केन्द्रों में अनिवार्य रूप से बारदाना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिक आपूर्ति निगम में वर्तमान में पर्याप्त भंडारण क्षमता उपलब्ध है, अतः मिलर्स अपने पिछले वर्ष के बकाया चावल की आपूर्ति शीघ्रतापूर्वक निगम में जमा कराएं।

कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता किसानों को समय पर और बिना किसी कठिनाई के धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी अधिकारियों और मिलर्सों से सामंजस्य बनाकर अथक प्रयास करने तथा जिले में धान खरीदी को सफल, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने का आह्वान किया।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]