
रायपुर, 01 नवंबर
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ की धरती पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों उपमुख्यमंत्री और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। सांसद अग्रवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा — “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभु श्रीराम की ननिहाल, माता कौशल्या की पवित्र भूमि पर हार्दिक अभिनंदन।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा केवल एक औपचारिक यात्रा नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प की नई शुरुआत है। रायपुर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सबसे पहले सत्य साईं अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने 2,500 बच्चों से आत्मीय बातचीत की। प्रधानमंत्री की सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण का यह दृश्य हर किसी के दिल को छू गया।
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं, जिनमें नया विधानसभा भवन, डिजिटल जनजातीय संग्रहालय और ब्रह्माकुमारी संस्थान का ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र शामिल हैं। इन सभी योजनाओं से राज्य के सामाजिक, सांस्कृतिक और तकनीकी विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक बन गया है। उनके नेतृत्व में राज्य आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर तेजी से अग्रसर है। रायपुर में आयोजित उनका रोड शो इस विश्वास का प्रतीक है कि “विकसित भारत का मार्ग छत्तीसगढ़ की उन्नति से होकर जाता है।”




















