Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिहार चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से लोजपा (रामविलास) के पदाधिकारी रवाना — ट्रेन में गूंजे ‘जय चिराग’ के नारे, जन्मदिन मनाकर बढ़ाया जोश

Author Image
Written by
Laung das Mahant

 

रायपुर/कोरबा, 
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी चुनावी तैयारियों में नई रफ़्तार ला दी है। पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष शरत पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी आज बिहार के लिए रवाना हुए।
इस यात्रा में कोरबा जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे अपने दल के साथ चांपा जंक्शन से जोश और उत्साह के साथ प्रस्थान किए। रवाना होते समय स्टेशन “जय रामविलास, जय चिराग” के नारों से गूंज उठा, जिससे माहौल एक राजनीतिक उत्सव में बदल गया।

Advertisement Box

यात्रा के दौरान ही ट्रेन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। केक काटकर सभी पदाधिकारियों ने उन्हें लंबी आयु और बिहार में ऐतिहासिक विजय की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा — “चिराग पासवान युवाओं की नई सोच के प्रतीक हैं, जिन्होंने ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का नारा देकर विकास की राजनीति को नई दिशा दी है।”

 

प्रदेश अध्यक्ष शरत पांडेय ने कहा, “लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार की जनता के दिलों में गहराई से जुड़ी है। इस बार हमें पूर्ण विश्वास है कि पार्टी ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी, क्योंकि जनता विकास और ईमानदार नेतृत्व चाहती है।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है और लोजपा (रामविलास) बिहार में एनडीए की जीत का निर्णायक स्तंभ बनेगी।

कोरबा जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे ने कहा, “हम कार्यकर्ता स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की उस विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, जो गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों की सशक्त आवाज थी। उन्होंने हमेशा कहा कि ‘राजनीति सेवा का माध्यम है, सत्ता का नहीं।’ आज भी यही हमारी प्रेरणा है।”

दोनों नेताओं ने कहा कि आज देश की हर योजना में पासवान जी की सोच झलकती है — चाहे वह अनाज कल्याण योजना हो या गरीब कल्याण अन्न योजना, इनसे करोड़ों परिवारों को राहत मिली है। यही कारण है कि जनता आज भी उनके परिवार और पार्टी पर भरोसा करती है।

छत्तीसगढ़ से रवाना हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। ट्रेन में गीत, नारों और झंडों के साथ पूरे रास्ते माहौल उत्सवमय बना रहा।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शरत पांडेय, कोरबा जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कौशिक, रायपुर जिलाध्यक्ष साजू थॉमस, खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामेश्वर सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे बिहार पहुंचकर चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे, ताकि लोजपा (रामविलास) बिहार में फिर से जन-आस्था की प्रतीक बनकर उभरे।
छत्तीसगढ़ से रवाना हुए इस जोश और एकजुटता के साथ, यह स्पष्ट है कि पार्टी बिहार में अपने परचम को फिर से ऊँचाई पर फहराने को तैयार है

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान
आज फोकस में

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]