Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लिया, सरदार पटेल के आदर्शों को किया नमन

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

रायपुर, 31 अक्टूबर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और फिटनेस का संदेश दिया।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री ने कहा कि “सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने आजादी के बाद अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प से देश के विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक अखंड भारत का निर्माण किया। उनके इसी योगदान के कारण आज हम एक मजबूत और संगठित भारत देख रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘रन फॉर यूनिटी’ न केवल एकता का प्रतीक है बल्कि यह स्वस्थ भारत और फिटनेस के संदेश को भी आगे बढ़ाती है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के विचारों को अपनाएं और देश की एकता, अखंडता तथा विकास के लिए सदैव तत्पर रहें।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं, पुलिस बल और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूरे जोश और उत्साह के साथ लोगों ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के नारों के बीच दौड़ लगाई। कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और एकता के रंगों में रंगा नजर आया।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि “एकजुट भारत ही सशक्त भारत है।”

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]