Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धान उपार्जन के सफल कियान्वयन हेतु आरंभिक तैयारी हेतु जिला व खण्ड स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण का होगा आयोजन

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा 28 अक्टूबर 2025/
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य आगामी 15 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ होगा। जिले के 41 सहकारी समितियों के 65 धान उपार्जन केन्द्रो में माध्यम से किसानों से धान खरीदी की जाएगी। धान उपार्जन के सफल कियान्वयन हेतु धान उपार्जन केन्द्रो में आरंभिक तैयारी की समीक्षा हेतु जिला स्तर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता एवं अनुविभाग स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।जिसके अंतर्गत 30 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण आयोजित होगी। जिसमें सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उप पंजीयक सहकारी संस्थान, उप संचालक कृषि, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, जिला विपणन अधिकारी, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, मंडी सचिव कृषि उपज मंडी, सर्व नोडल अधिकारी धान उपार्जन केंद्र, सर्व समिति प्रबंधक व फड़ प्रभारी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति प्रशिक्षण में शामिल होंगे।इसी प्रकार 31 अक्टूबर 2025 को सभी अनुविभाग स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित होगी। जिसमें सम्बंधित अनुविभाग स्तर के तहसीलदार/ नायब तहसीलदार , अनुविभाग अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र के नोडल अधिकारी, राजस्व निरीक्षक/पटवारी, जिला विपणन कार्यालय व कृषि उपज मंडी के अधिकारी/कर्मचारी, अनुविभाग क्षेत्र के शाखा प्रबंधक / पर्यवेक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, संबंधित अनुविभाग क्षेत्र के सभी सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष, प्रबंधक, फड़ प्रभारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल होंगे।
बैठक सह प्रशिक्षण में धान खरीदी केन्द्रो में चेकलिस्ट अनुसार आवश्यक व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी दी जाएगी । साथ ही उपार्जन केन्द्रो में मानक आकार के स्टैक निर्माण, किस्मवार स्टैकिंग, ट्रायल रन, टोकन, एसओपी, बारदाना मिलान, लेखांकन एवं साप्ताहिक भौतिक सत्यापन सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं के सम्बंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Advertisement Box

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]