Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पंचायत पोड़ी में गबन का बड़ा खुलासा — पूर्व सरपंच और सचिव मोहन कौशिक से 16.50 लाख की वसूली के आदेश, भाजपा मंडल अध्यक्ष चतुर्भुज नायक ने कड़ी कार्रवाई की मांग की

Author Image
Written by
Laung das Mahant

 

कोरबा/पाली-पोड़ी उपरोड़ा। जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पोड़ी में वर्षों पुराने गबन के मामले का बड़ा खुलासा हुआ है। जिला पंचायत सीईओ ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन पंचायत सचिव मोहन कौशिक और पूर्व सरपंच के विरुद्ध 16 लाख 49 हजार 688 रुपये की वसूली के आदेश जारी किए हैं। यह राशि वर्ष 2011-12 से 2014-15 के बीच विकास कार्यों के नाम पर निकाली गई थी, जिसमें भारी अनियमितता पाई गई।

Advertisement Box


स्थानांतरण और विरोध के बीच उठा मामला

पंचायत सचिव मोहन कौशिक लंबे समय से तानाखार पंचायत में पदस्थ थे, लेकिन वे पंचायत मुख्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते थे। वे 65 किलोमीटर दूर कथरीमाल से आना-जाना करते थे, जिससे पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कई बार उन्हें पंचायत में ही रहने की अपील की, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया।

स्थिति से परेशान पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जांच के बाद जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने सचिव मोहन कौशिक का स्थानांतरण तानाखार से दम्हामुड़ा कर दिया।


सचिव संघ ने दिया हड़ताल का अल्टीमेटम

मोहन कौशिक का स्थानांतरण होते ही सचिव संघ उनके समर्थन में उतर आया और जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण रोकने की मांग की। यहां तक कि संघ ने कलमबंद हड़ताल की धमकी दी। हालांकि, सीईओ की जांच में मोहन कौशिक के खिलाफ लगाए गए आरोप सही साबित हुए। जांच में यह भी पाया गया कि वे पंचायत से अधिकांश समय गायब रहते थे और जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर रहे थे।


जांच में गबन का मामला उजागर

जिला पंचायत की जांच रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम पंचायत पोड़ी में वर्ष 2011-12 से 2014-15 तक 34 लाख 61 हजार 972 रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृत हुई थी। इस दौरान 18 लाख 12 हजार 284 रुपये का व्यय नियमित पाया गया, जबकि शेष 16 लाख 49 हजार 688 रुपये की राशि में अनियमित आहरण व गबन की पुष्टि हुई।

इसी के आधार पर जिला पंचायत सीईओ ने तत्कालीन सचिव मोहन कौशिक और तत्कालीन सरपंच से पूरी राशि की रिकवरी के आदेश जारी किए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को शासन को हुई क्षति की भरपाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


भाजपा मंडल अध्यक्ष चतुर् भुवन नायक का बयान

इस पूरे मामले पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पौड़ी उपरोड़ा जनपदसभापति चतुर्भुवन नायक ने कहा, “गांव और विकास के नाम पर गबन करने वाले ऐसे भ्रष्ट सचिव और सरपंच पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। जनता की गाढ़ी कमाई से जो धन पंचायत में विकास के लिए आता है, उसका दुरुपयोग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों को सख्त सजा मिले।”

उन्होंने इस कार्रवाई के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह और जिला सीईओ दिनेश नाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दबाव में आए बिना जांच करवाई और रिकवरी की दिशा में ठोस कदम उठाया है।


आगे की कार्रवाई

जिला पंचायत द्वारा अब सचिव और पूर्व सरपंच से 16.50 लाख रुपये की वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर आगे और भी कार्रवाई संभव है। इस मामले से अन्य पंचायत सचिवों में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि पंचायतों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम जारी रहेंगे।

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान
आज फोकस में

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]