Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान : गर्भवती महिलाओं की जाँच और उपचार से परिवारों को मिली नई ऊर्जा

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 26 सितम्बर 2025/
जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और संपूर्ण परिवार की भलाई को सुनिश्चित करना है। इसी कड़ी में दिनांक 24, 25 एवं 26 सितंबर को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में लगभग 1700 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया, वहीं 642 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराया गया।

Advertisement Box

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 से 26 सितंबर तक आयोजित यह विशेष शिविर “छत्तीसगढ़ की महतारी – हम सबकी जिम्मेदारी” थीम के अंतर्गत चलाए जा रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं और गर्भवती माताओं की गंभीर बीमारियों जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, सिकल सेल और एनीमिया की जाँच की जा रही है। इसके साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत बनाने गर्भवती महिलाओं की नियमित जाँच, जोखिमग्रस्त महिलाओं की पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।

अभियान में बच्चों का टीकाकरण भी किया जा रहा है, वहीं किशोरियों में एनीमिया की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यदि महिलाएँ स्वस्थ और सशक्त होंगी तो परिवार अपने आप सशक्त होगा। “माँ का स्वास्थ्य ही परिवार की मजबूती की नींव है”, इसी सोच के साथ यह अभियान निरंतर संचालित हो रहा है।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं, किशोरियों और गर्भवती माताओं को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिविरों में शामिल होकर महिलाएँ न केवल अपनी बीमारियों की पहचान करा सकती हैं बल्कि समय रहते उचित उपचार भी प्राप्त कर सकती हैं। इससे उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था से जुड़ी समस्याओं को रोका जा सकेगा और मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने भी बताया कि इस अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केवल बीमारियों की जाँच तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को जागरूक करने, उनके पोषण स्तर को सुधारने और किशोरियों को स्वस्थ जीवन की दिशा में प्रेरित करने का प्रयास भी है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार की महिलाओं और बेटियों को इस अभियान का हिस्सा बनाएं ताकि समय रहते उनकी समस्याओं की पहचान और समाधान हो सके।

जिले में चल रहा यह अभियान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। शिविरों में उत्साहजनक भागीदारी इस बात का संकेत है कि समाज अब महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो रहा है। नारी के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के माध्यम से ही परिवारों और समाज की समग्र भलाई सुनिश्चित की जा सकती है।

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर
आज फोकस में

अहिरन नदी में कथित अवैध बालू उत्खनन की चर्चा तेज, ग्राम माहोरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रातभर दौड़ रहे ट्रैक्टर

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!
आज फोकस में

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सांसद निधि? ग्राम पंचायत घघरा में 5 लाख के शेड निर्माण पर उठे सवाल, इंजीनियर गिरवर साहू की भूमिका संदिग्ध!

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश
आज फोकस में

कटघोरा-चोटिया एनएच-130 पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, दुर्घटना रोकने सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
आज फोकस में

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंजेंगी शहनाइयां, 2300 से अधिक जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई
आज फोकस में

तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर प्रशासन सख्त: कोरबा में कोटपा एक्ट के तहत 30 दुकानों पर चालानी कार्रवाई

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान
आज फोकस में

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव: ग्राम जल्के शिविर में 96 आवेदनों का मौके पर समाधान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]