Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तानाखार में सचिव के खिलाफ सरपंच-उप सरपंच का मोर्चा तेज, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो घेराव की चेतावनी

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा/पोंडी-उपरोड़ा।
ग्राम पंचायत तानाखार में सचिव मोहनचंद कौशिक के खिलाफ सरपंच और उप सरपंच समेत पंचों ने मोर्चा खोल दिया है। पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रतिनिधियों ने एसडीएम पोंडी-उपरोड़ा को पत्र सौंपकर उन्हें तत्काल स्थानांतरित करने की मांग की है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यदि सात दिनों के भीतर प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो वे जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव करेंगे।

Advertisement Box

ग्राम पंचायत तानाखार की सरपंच श्रीमती तीजबाई बिंझवार और उप सरपंच भुवनेश्वर प्रसाद द्वारा अधोहस्ताक्षरित पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि पंचायत सचिव मोहनचंद कौशिक अपने दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ ग्रामीणों और प्रतिनिधियों की पूर्व में भी कई शिकायतें दर्ज की गई हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर जनपद पंचायत पोंडी-उपरोड़ा ने दो बार जांच कराई। 04 अक्टूबर 2024 और 25 अगस्त 2025 को गठित जांच समितियों ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।

ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव पंचायत में उपस्थित नहीं रहते और पंचायत के विकास कार्य ठप पड़े रहते हैं। यही नहीं, ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याओं का भी समय पर निराकरण नहीं होता। जांच दिवस पर भी सचिव अनुपस्थित पाए गए, जबकि ग्रामवासियों ने उनके खिलाफ बयान दिया। इसके बावजूद सचिव का अब तक स्थानांतरण नहीं हुआ है। यही वजह है कि अब सरपंच और उप सरपंच ने मिलकर सीधे एसडीएम को पत्र लिखकर कठोर कदम उठाने की मांग की है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि सात दिनों के भीतर सचिव का स्थानांतरण सुनिश्चित नहीं किया गया तो ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि और ग्रामीणजन मजबूरन जनपद पंचायत कार्यालय, पोंडी-उपरोड़ा का घेराव करेंगे। इस संभावित आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

सरपंच का बढ़ता दबदबा

गौरतलब है कि ग्राम पंचायत तानाखार की सरपंच तीजबाई बिंझवार का पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल बेहद सक्रिय और सराहनीय रहा है। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, महिला स्व-सहायता समूहों की मजबूती और कई विकास कार्यों को प्राथमिकता दी। ग्रामीणों के बीच उनकी लोकप्रियता और स्वीकार्यता का यही कारण है कि आज पूरा गांव उनके साथ खड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच हमेशा उनकी समस्याओं को सुनती हैं और निडर होकर उच्च अधिकारियों तक आवाज़ पहुंचाती हैं।

सचिव पर गंभीर सवाल

वहीं, पंचायत सचिव मोहनचंद कौशिक पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव के कारण योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पाता। कई बार शिकायतों के बाद भी जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो अब प्रतिनिधियों को आंदोलन की चेतावनी तक देनी पड़ी है।

प्रशासन के सामने चुनौती

यह पूरा मामला अब जिला प्रशासन की गंभीर परीक्षा बन गया है। एक ओर सरपंच और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर सचिव को बचाने की कोशिशों के आरोप भी लग रहे हैं। अब देखना होगा कि एसडीएम पोंडी-उपरोड़ा और कलेक्टर कोरबा इस विवाद को कैसे सुलझाते हैं और ग्रामीणों की मांग पर कितनी जल्दी अमल होता है।

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान
आज फोकस में

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]