Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर कोरबा की सक्रिय कार्यशैली से दूरस्थ क्षेत्रों में भी पहुंच रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा, 16 सितम्बर 2025।
राज्य शासन की युक्तियुक्तकरण नीति और जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का असर अब दूरस्थ अंचलों तक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कोरबा जिले के पोंड़ी-उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम लैंगा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला इसका उत्कृष्ट उदाहरण है, जहाँ विषय विशेषज्ञ शिक्षक की नियुक्ति से शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

Advertisement Box

जिला कलेक्टर कोरबा के निर्देशन में लागू युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के अंतर्गत विज्ञान विषय के विशेषज्ञ शिक्षक श्री प्रकाश चंद्र रात्रे को इस विद्यालय में पदस्थ किया गया है। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि और जिज्ञासा दोनों बढ़ी हैं।

श्री रात्रे न केवल किताबों से विज्ञान पढ़ाते हैं बल्कि प्रयोग आधारित शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अवधारणाओं को समझने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। अम्ल-क्षार की अभिक्रियाएं हों, द्रव्य की अवस्थाएं हों या वैज्ञानिक सिद्धांतों की गहराई—बच्चे अब इन्हें प्रयोगों और उदाहरणों से समझ पा रहे हैं।

कक्षा 7वीं और 8वीं के छात्र शुभम, लवकेश, रश्मि और सीमा का कहना है कि विज्ञान अब उनके लिए कठिन नहीं रहा। विषय विशेषज्ञ शिक्षक के आने से पढ़ाई रोचक हो गई है और वे आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर देने लगे हैं।

विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी माना कि कलेक्टर कोरबा महोदय की कार्यशैली और शासन की दूरदर्शी नीति के चलते लैंगा जैसे पिछड़े क्षेत्र के बच्चों को विषय विशेषज्ञ शिक्षक की सुविधा मिल पाई है। इससे न केवल बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा है बल्कि उनकी उपस्थिति और शैक्षणिक उपलब्धियों में भी सुधार हुआ है।

गौरतलब है कि शासन की युक्तियुक्तकरण नीति का मूल उद्देश्य ही यही है कि प्रत्येक विद्यालय में विषय विशेषज्ञ उपलब्ध हों ताकि ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। लैंगा स्कूल का यह उदाहरण स्पष्ट करता है कि सरकार और जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल किस प्रकार बच्चों के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित हो रही है।

कटघोरा CHC : 100 बिस्तरों की ओर बढ़ता अस्पताल, लेकिन व्यवस्था ध्वस्त… सरकारी दावों पर भारी हकीकत
आज फोकस में

कटघोरा CHC : 100 बिस्तरों की ओर बढ़ता अस्पताल, लेकिन व्यवस्था ध्वस्त… सरकारी दावों पर भारी हकीकत

तेजतर्रार थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी: शराब और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित में सख्त पहरेदार

संभागायुक्त ने किया खरखरा जलाशय का निरीक्षण, जलभराव व सिंचाई व्यवस्था का लिया जायजा
आज फोकस में

संभागायुक्त ने किया खरखरा जलाशय का निरीक्षण, जलभराव व सिंचाई व्यवस्था का लिया जायजा

 थाना कोसीर में “मिशन पहल अभियान” के तहत साइबर जागरूकता शिविर आयोजित
आज फोकस में

 थाना कोसीर में “मिशन पहल अभियान” के तहत साइबर जागरूकता शिविर आयोजित

उरगा में दुर्गोत्सव एवं भव्य दशहरा की तैयारियां जोरों पर, नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
आज फोकस में

उरगा में दुर्गोत्सव एवं भव्य दशहरा की तैयारियां जोरों पर, नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]