Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ में शराबी शिक्षकों पर गिरी गाज, मंत्री गजेंद्र यादव का सख्त संदेश

Author Image
Written by
Laung das Mahant

रायपुर।
छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को अनुशासित और जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि अब ऐसे सरकारी शिक्षकों की नौकरी पर सीधे खतरा मंडराएगा, जो शराब पीकर स्कूल आते हैं।

Advertisement Box

मंत्री यादव ने कहा कि शिक्षक समाज और बच्चों के लिए आदर्श होते हैं। यदि वही शिक्षक अपने कर्तव्यों को भूलकर नशे की हालत में कक्षा में प्रवेश करेंगे, तो यह शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने जैसा है। उन्होंने चेतावनी दी कि शराब पीकर स्कूल आने वाले शिक्षकों को न केवल बर्खास्त किया जाएगा, बल्कि उन पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार लगातार शिक्षकों के वेतन और सुविधाओं में वृद्धि कर रही है, ऐसे में उनसे अनुशासन और जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा स्वाभाविक है। मंत्री ने यह भी बताया कि पिछले कुछ वर्षों से प्रदेश के विभिन्न जिलों से ऐसी शिकायतें लगातार मिल रही थीं कि कई शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं। कई मामलों में उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं, जिससे शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हो रही है।

सरकार के इस कदम से अब शिक्षकों पर जवाबदेही और अनुशासन की सख्त नज़र रहेगी। मंत्री गजेंद्र यादव ने साफ कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान
आज फोकस में

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]