Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

युक्तियुक्तकरण योजना से बदला मांचाडोली स्कूल का शैक्षिक परिदृश्य, छात्रों में जगी नई आशा

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 08 सितम्बर 2025 – राज्य सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति के अंतर्गत योग्य शिक्षकों की तैनाती ने कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के सुदूर वनांचल स्थित मांचाडोली हायर सेकेंडरी विद्यालय की तस्वीर ही बदल दी है। वर्षों तक विशेषज्ञ शिक्षकों के अभाव से जूझते इस स्कूल में अब शिक्षा का स्तर लगातार ऊपर उठ रहा है।

Advertisement Box

शिक्षकों की पुनर्संयोजन प्रक्रिया के तहत हाल ही में विद्यालय में राजनीति विज्ञान विषय हेतु श्री आर. के. चन्द्रा की नियुक्ति की गई, जिनकी प्रेरणादायक और व्यवहारिक शिक्षण शैली ने छात्रों में विषय के प्रति गहरी रुचि उत्पन्न की है। पहले जहां छात्र इस विषय को कठिन मानते थे और रटकर पास होने का प्रयास करते थे, वहीं अब वे इसे समाज और शासन की गहराई से समझने लगे हैं।

राजनीति विज्ञान बना सामाजिक चेतना का माध्यम

श्री चन्द्रा ने राजनीति विज्ञान को केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित न रखकर इसे जीवन और सामाजिक सरोकारों से जोड़कर पढ़ाना शुरू किया। इससे न केवल छात्रों की सोच में विस्तार आया, बल्कि उनमें विचार व्यक्त करने की क्षमता भी बढ़ी है। अब छात्र राजनीति विज्ञान को एक विषय नहीं, बल्कि समाज को समझने का औज़ार मानने लगे हैं।

छात्रों में दिखा सकारात्मक परिवर्तन

कक्षा 12वीं कला संकाय की छात्रा संजना यादव बताती हैं, “अब राजनीति विज्ञान बोरिंग विषय नहीं रहा, हम समाज और संविधान को गहराई से समझ पा रहे हैं।” वहीं छात्र आयुष जगत कहते हैं, “चन्द्रा सर की कक्षा में हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है, वे हमें सवाल पूछने के लिए प्रेरित करते हैं।”

विद्यालय में आया समग्र बदलाव

अब विद्यालय में राजनीति विज्ञान के साथ-साथ गणित, विज्ञान और अन्य विषयों के लिए भी प्रशिक्षित शिक्षक उपलब्ध हैं। इससे न केवल छात्रों को सही मार्गदर्शन मिल रहा है, बल्कि उन्हें मनचाहा विषय चुनने की आज़ादी भी मिली है। पहले जहां मार्गदर्शन की कमी के चलते छात्र अपने रुचिकर विषयों से समझौता करते थे, अब वे आत्मविश्वास से भविष्य की ओर अग्रसर हैं।

विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने इस बदलाव के लिए सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति की सराहना की है और मांग की है कि ऐसी योजनाएं निरंतर जारी रहें ताकि ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान
आज फोकस में

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]