Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एकलशिक्षकीय विद्यालय को मिली नई शिक्षिका, विद्यार्थियों में लौटी पढ़ाई की रौनक

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

कोरबा, 06 सितंबर 2025।
पाली ब्लॉक के ग्राम परसदा स्थित प्राथमिक शाला लाइनपारा में अब शिक्षा की गूंज सुनाई देने लगी है। लंबे समय से एकलशिक्षकीय व्यवस्था के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब विद्यार्थियों को एक नियमित शिक्षिका मिलने से कक्षाओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे युक्तियुक्तकरण अभियान का ही यह परिणाम है। इस प्रक्रिया के तहत जिले के सैकड़ों विद्यालयों में अतिशेष शिक्षकों का समायोजन किया गया है, जिससे खासकर शिक्षकविहीन और एकलशिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधर रहा है।

लाइनपारा प्राथमिक शाला में वर्तमान में 34 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। प्रधानपाठक श्री नोहर प्रसाद साहू ने बताया कि विद्यालय एकलशिक्षकीय होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। लेकिन अब नई शिक्षिका श्रीमती नेमी जायसवाल के पदस्थ होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई नियमित हो गई है।

श्रीमती जायसवाल, जो पहले पाली ब्लॉक के ही किसी अन्य विद्यालय में पदस्थ थीं, ने जून माह से यहां जॉइन कर लिया है। वह कक्षा 1 से 3 तक की पढ़ाई नियमित रूप से कराती हैं। वहीं, विद्यालय की छात्राएं—कक्षा चौथी की मानसी, पायल और कक्षा पहली की पुनिशा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि “मैडम हमें रोज पढ़ाती हैं और अब हमारी पढ़ाई मज़े से हो रही है।”

इस तरह युक्तियुक्तकरण की पहल से न सिर्फ़ विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, बल्कि बच्चों के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई है।

कटघोरा CHC : 100 बिस्तरों की ओर बढ़ता अस्पताल, लेकिन व्यवस्था ध्वस्त… सरकारी दावों पर भारी हकीकत
आज फोकस में

कटघोरा CHC : 100 बिस्तरों की ओर बढ़ता अस्पताल, लेकिन व्यवस्था ध्वस्त… सरकारी दावों पर भारी हकीकत

तेजतर्रार थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी: शराब और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनहित में सख्त पहरेदार

संभागायुक्त ने किया खरखरा जलाशय का निरीक्षण, जलभराव व सिंचाई व्यवस्था का लिया जायजा
आज फोकस में

संभागायुक्त ने किया खरखरा जलाशय का निरीक्षण, जलभराव व सिंचाई व्यवस्था का लिया जायजा

 थाना कोसीर में “मिशन पहल अभियान” के तहत साइबर जागरूकता शिविर आयोजित
आज फोकस में

 थाना कोसीर में “मिशन पहल अभियान” के तहत साइबर जागरूकता शिविर आयोजित

उरगा में दुर्गोत्सव एवं भव्य दशहरा की तैयारियां जोरों पर, नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति
आज फोकस में

उरगा में दुर्गोत्सव एवं भव्य दशहरा की तैयारियां जोरों पर, नितिन दुबे देंगे प्रस्तुति

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]