Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भर्ती में बड़ा खुलासा : अभ्यर्थी के फर्जी अनुभव पत्र से भर्ती प्रक्रिया पर सवाल, भ्रष्टाचार की बू!

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
एक ओर केंद्र और राज्य सरकार डिजिटल सिस्टम और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में नई-नई योजनाएँ लागू कर रही हैं। भर्ती प्रक्रियाओं को ऑनलाइन और सख्त नियमों के तहत संचालित किया जा रहा है ताकि किसी भी तरह का भ्रष्टाचार न हो। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग सिस्टम की खामियों का फायदा उठाकर नियमों को दरकिनार कर रहे हैं।

ऐसा ही मामला सामने आया है eDM भर्ती में, जहाँ अभ्यर्थी गंगाधर विश्वकर्मा द्वारा प्रस्तुत किए गए अनुभव प्रमाण पत्रों में गंभीर गड़बड़ियाँ उजागर हुई हैं।

Advertisement Box

मामले की मुख्य बातें

15 सितम्बर 2023 को जारी विज्ञापन में अभ्यर्थी ने MCA 64% और 5 वर्ष 9 माह का अनुभव दर्शाया।

16 सितम्बर 2023 को दूसरे जिले की भर्ती में वही अभ्यर्थी MCA 64.95% और 6 वर्ष 9 माह का अनुभव प्रस्तुत करता है।
महज़ 1 दिन के अंतराल में 1 वर्ष का अनुभव बढ़ गया।

26 सितम्बर 2023 को गंडई भर्ती में 6 वर्ष का अनुभव,

04 जुलाई 2024 को मनेंद्रगढ़ भर्ती में 6 वर्ष 9 माह का अनुभव,

22 अगस्त 2024 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ भर्ती में 9 वर्ष 16 माह का अनुभव दर्शाया गया।
यहाँ महज़ 1 माह के अंतर में 3 वर्ष 7 माह का अनुभव बढ़ा दिया गया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि इतनी स्पष्ट गड़बड़ी होने के बावजूद भर्ती प्रक्रिया में इन्हें स्वीकार किया गया, जो गंभीर सवाल खड़े करता है।

भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, फिर भी खेल जारी!

सरकार एक ओर ई-गवर्नेंस, डिजिटल पोर्टल, ऑनलाइन भर्ती जैसी पारदर्शी व्यवस्थाएँ लागू कर रही है। यह तकरीबन रोज़ाना दावा किया जाता है कि अब भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं बची। लेकिन हकीकत यह है कि कुछ लोग अब भी सिस्टम में सेंध लगाकर अपने स्वार्थ साध रहे हैं।

यह मामला इस बात का सबूत है कि सिस्टम चाहे जितना डिजिटल हो, अगर ज़िम्मेदार अधिकारी लापरवाह हों तो भ्रष्टाचार अंदर ही अंदर पनपता रहेगा।

प्रशासन की माँग

शिकायतकर्ताओं ने साफ कहा है कि अगर इस पर शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो मामला अदालत तक ले जाया जाएगा।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गड़बड़ी को गंभीरता से लेकर जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई करता है या फिर यह फाइल भी कई और मामलों की तरह दबा दी जाएगी।

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान
आज फोकस में

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]