Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनपुर में शासकीय भूमि पर कब्ज़े की कोशिश, ग्रामीणों ने थाने में दी शिकायत

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा/कटघोरा, 2 सितंबर।
कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लखनपुर (खुटरा पारा) में शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़े को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को बड़ी संख्या में महिला व पुरुष ग्रामीण कटघोरा थाना पहुँचे और थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी को शिकायत सौंपी।

Advertisement Box

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गाँव के उपसरपंच रिखी यादव और उनके भाई कन्हैया यादव ने शासकीय भूमि खसरा नंबर 29/4/क/1, रकबा 0.312 हेक्टेयर पर जबरन कब्ज़ा कर लिया। यह भूमि पूर्व में राजीव गांधी जलग्रहण मिशन के तहत उपयोग में लाई गई थी, जिस पर ग्रामीण पौधारोपण कर उसकी रक्षा कर रहे थे।

ग्रामीणों के अनुसार, 28 अगस्त को उपसरपंच ने ट्रैक्टर से पौधों को उखाड़ दिया और जातिगत गालियाँ दीं। 30 अगस्त को दोबारा पौधारोपण करने पर मारपीट व गाली-गलौज की गई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी शासकीय भूमि पर कब्ज़ा कर बेचने का काम करते हैं।

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, अपने साहस, सरल स्वभाव और निष्पक्ष निर्णय क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने शिकायत गंभीरता से सुनी और तुरंत पोंडी उपरोड़ा के एसडीएम तुलाराम भारद्वाज को जानकारी दी। एसडीएम ने प्रशासनिक स्तर पर जाँच की जिम्मेदारी संभालते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी वे कलेक्टर, एसडीओ और पुलिस अधीक्षक को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठे। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र जांच कर शासकीय भूमि को कब्ज़ामुक्त कराने की मांग की है

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान
आज फोकस में

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]