
Written by
Sanjana Dewangan
रायपुर. मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अब मौसम करवट लेने जा रहा है। अगले दो दिनों तक कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी।
दक्षिण बस्तर में भी मेघगर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना।
किसानों के लिए यह बारिश राहत भरी साबित हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से यह बदलाव देखने को मिलेगा। लगातार उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं और बारिश से राहत मिलेगी।
सलाह: लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सावधानी बरतने की अपील की गई है


















