
कटघोरा का गणेशोत्सव: थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी की सख्ती से कानून-व्यवस्था के बीच उठेगा आस्था का पर्व
कटघोरा। आगामी गणेश उत्सव को लेकर शनिवार, आज 23अगस्त 2025 को कटघोरा थाना परिसर में नगर एवं आसपास की गणेश समितियों की अहम बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने की, जिनकी छवि कटघोरा क्षेत्र में कड़े अनुशासन और निर्भीक कार्यशैली के लिए जानी जाती है।
बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा— “गणेशोत्सव आस्था का पर्व है, लेकिन इसकी आड़ में किसी भी तरह की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
सुरक्षा को प्राथमिकता, समितियों को साफ निर्देश
हर पंडाल में सुरक्षित विद्युत व्यवस्था अनिवार्य होगी।
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से हालात पर पैनी नजर रखी जाएगी।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए समितियों को जिम्मेदारी निभानी होगी।
ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण और निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन करना होगा।
FIR की चेतावनी ने जताई सख्ती
थाना प्रभारी तिवारी ने साफ कर दिया कि नियमों की अनदेखी करने वाली किसी भी समिति को बख्शा नहीं जाएगा। यदि उनके निर्देशों के बावजूद कोई अप्रिय घटना घटती है तो सीधे तौर पर समिति पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज होगी।
उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन और पुलिस प्रशासन से पूर्ण सहयोग अनिवार्य रहेगा।
धर्म नारायण तिवारी: सख्ती के साथ संवेदनशीलता की पहचान
कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी की पहचान एक ऐसे अधिकारी के रूप में है, जो कानून के साथ समझौता नहीं करते और जनहित को सर्वोपरि मानते हैं। यही वजह है कि उनकी मौजूदगी में त्योहारों में अनुशासन और सुरक्षा दोनों का संतुलन सहज दिखता है।
कटघोरा की जनता को पूरा विश्वास है कि तिवारी के नेतृत्व में इस बार का गणेशोत्सव पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न होगा।




















