Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

. “तिरंगे के सम्मान में पोंड़ी उपरोड़ा एकजुट, मोदी जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया

Author Image
Written by
Laung das Mahant

मोदी जी की मंशा का संदेश लेकर निकली तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा पोंड़ी उपरोड़ा”

पोंड़ी उपरोड़ा (कोरबा), 12 अगस्त –
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” और “मोर तिरंगा मोर अभिमान” अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल पोंड़ी उपरोड़ा द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया।
यह आयोजन केवल एक रैली नहीं, बल्कि देशभक्ति, संगठन की एकता और प्रधानमंत्री मोदी की मंशा को जनता तक पहुंचाने का प्रतीक बन गया।

Advertisement Box

रैली की शुरुआत पवित्र तुमान दाई मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई, जो बिंझरा, सिंघिया, कसनिया, कटघोरा होते हुए मरखी माता मंदिर प्रांगण, पोंड़ी उपरोड़ा में जाकर संपन्न हुई।

देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा पोड़ी उपरोड़ा

रैली के दौरान पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
हाथों में लहराते तिरंगे, भारत माता के जयकारे, देशभक्ति गीतों और नारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
सड़कें गूंज उठीं – “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से, मानो हर कोना देशभक्ति का संदेश दे रहा हो।

मुख्य अतिथि एवं विशेष उपस्थिति:

मुख्य अतिथि:

डॉ. पवन कुमार सिंह (अध्यक्ष, जिला पंचायत कोरबा)

विशिष्ट अतिथि:

श्रीमती किरण मरकाम (प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा भाजपा)

श्रीमती माधुरी देवी तंवर (जनपद पंचायत अध्यक्ष)

श्री राजेश चतुर्वेदी, श्री रघुनंदन जायसवाल, श्री विष्णु यादव, श्री विजय दुबे, आयुष सिंह तंवर

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री चतुरभुवन नायक (मंडल अध्यक्ष) ने की।
संयोजक: श्री गंगा पटेल, सह-संयोजक: कुंदन दीवान, आनंद देवांगन

भाजपा संगठन की शक्ति का प्रदर्शन:

इस आयोजन में मंडल उपाध्यक्ष शिवशंकर उइके, शत्रुहन चौहान, रूपेश महंत, महामंत्री रामकुमार यादव, शोभा राजपूत, मंत्री संतलाल पटेल, संतोष दास, उमा कंवर, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमला किंडो, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज डिक्सेना, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इमरान खान और अनेक बूथ अध्यक्ष, सरपंचगण, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पूर्व पदाधिकारीगण: शंभुशरण सिंह, लक्ष्मीकांत तिवारी, रुखमन पटेल, मनराखन दीवान, महेश कुर्रे, डॉ. निदान, हरिनारायण कंवर, भुवनेश्वर राजवाड़े, राकेश दास, देवकुमार साहू, रविशंकर कंवर, गौकरण सिंह, पुजारी दास महंत आदि की गरिमामयी भागीदारी रही।

जनसैलाब बना जनसमर्थन का प्रतीक

इस विशाल बाइक रैली ने यह स्पष्ट कर दिया कि पोंड़ी उपरोड़ा अब संगठनात्मक रूप से भाजपा के लिए एक रणनीतिक रूप से मजबूत केंद्र बन चुका है।
प्रधानमंत्री मोदी की मंशा को गांव-गांव तक पहुंचाने का जो संकल्प भाजपा ने लिया है, उसे पोंड़ी उपरोड़ा मंडल अध्यक्ष पूरी निष्ठा और शक्ति के साथ निभा रहा है।

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन
आज फोकस में

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव
आज फोकस में

प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, लौटकर कलेक्टर से साझा किए अनुभव

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू
आज फोकस में

कोरबा में एलपीजी गैस व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय
आज फोकस में

दो सप्ताह में पूरे करें संपूर्णता अभियान के लक्ष्य – निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 
आज फोकस में

लिमडीह में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: एक दिवसीय शिविर में सिटी स्कैन सहित मिली आधुनिक चिकित्सा सुविधा 

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान
आज फोकस में

 जनस्वास्थ्य पर कलेक्टर सख्त: पीलिया रोकथाम हेतु सारंगढ़ में खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला सघन जांच अभियान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]