
भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत 13 अगस्त 2025 को विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करना है।
कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के साथ भव्य व सजीव झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो भारतीय संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम और सेना के साहस को दर्शाएंगी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आई देशभक्ति टोली और कार्यकर्ता दल तिरंगे के साथ उत्साहपूर्ण रैली में शामिल होंगे।
दिनांक: 13 अगस्त 2025
🕝 समय: दोपहर 2:30 बजे
स्थान: घंटाघर ओपन थिएटर से हनुमान मंदिर, कोसाबाड़ी चौक, कोरबा
जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, जिला संयोजक डॉ. राजीव सिंह, जिला सह संयोजक श्री प्रेमचंद पटेल, डॉ. पवन सिंह एवं श्रीमती रेणुका राठिया ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।