Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खाद की उपलब्धता समय पर होने से फसल की नींव हुई मजबूत :- किसान बृजपाल राठिया

Author Image
Written by
Laung das Mahant

 

कोरबा 07 अगस्त 2025/
खरीफ का मौसम शुरू होते ही किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देती हैं- खाद, बीज, पानी… सब कुछ समय पर मिले, तभी मेहनत रंग लाती है। लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की दूरदर्शिता और मंशा के अनुरूप, अन्नदाताओं की परेशानियों को दूर करने खरीफ सीजन की शुरुआत से पहले ही सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उन्नत किस्म की खाद और बीज का पर्याप्त भंडारण कर दिया गया।
कोरबा विकासखंड की कोरकोमा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में सरकार की किसान हितैषी पहल का स्पष्ट रूप देखने को मिलती है। ग्राम कोरकोमा के किसान श्री दुबराज सिंह राठिया जब समिति में अपने खरीफ सीजन में फसल की बेहतर पैदावार के लिए खाद बीज लेने पहुँचे, तो उन्हें बिना किसी परेशानी के डीएपी, यूरिया, एनपीके, सुपर फास्फेट जैसे उर्वरक उपलब्ध हुआ। उन्हें अनावश्यक समितियों के बार -बार चक्कर लगाने नही पड़े। हितग्राही दुबराज सिंह ने बताया कि पहले हमें खाद के लिए समितियों में भटकना पड़ता था, पर इस बार खाद बीज समय पर मिल गया। वक्त पर खाद मिलने से खेती की तैयारी आसान हो गई। खेतों में बुआई का काम पूर्ण हो गया है और अब हम निश्चिंत होकर बेहतर पैदावार की उम्मीद कर सकते हैं। किसान श्री राठिया ने बताया कि उनकी लगभग 10 एकड़ जमीन है। आज वे समिति से 10 बोरी डीएपी व 5 बोरी यूरिया खाद ले जा रहे है। खाद खरीदने में उन्हें किसी प्रकार की समस्या नही हुई, समिति में आवश्यक दस्तावेज देने के साथ ही तत्काल उन्हें खाद प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले ही वे समिति से 15 बोरी यूरिया, 5 बोरी सुपर फॉस्फेट, 5 बोरी पोटाश ले जा चुके है। आगे भी अपनी आवश्यकतानुसार खाद समिति से ले जाते रहेंगे। किसान दुबराज सिंह राठिया ने समय पर खाद मिलने पर राज्य शासन की किसान हितैषी नीति की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद किया और कहा कि इससे खेती में बहुत सहूलियत हुई है।
कोरकोमा से लगभग 8 से 10 किलोमीटर दूर ग्राम केराकछार के किसान श्री बृजपाल राठिया ने समिति की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि खाद की उपलब्धता समय पर होने से फसल की शुरुआत अच्छी हुई है। खेतों में बुआई का काम तेजी से हो रहा है। उन्होंने बताया कि वे अपनी 12 एकड़ जमीन पर सपरिवार खेती करते है, पिछले सीजन में उन्होंने लगभग 200 क्विंटल धान विक्रय किया था, और आज समिति से वे 10-10 बोरी यूरिया , डीएपी और आवश्यक खाद ले जा रहे है। बीते माह भी वे समिति से जरूरत की खाद ले गए थे। किसान बृजलाल ने कहा कि समय पर खाद प्राप्त होने से उनकी फसल की नींव मजबूत हुई है। इस वर्ष भी अच्छी फसल के पैदावार के लिए उनका पूरा परिवार मेहनत कर रहा है।
कोरकोमा समिति के प्रबंधक श्री प्यारे लाल साहू ने कहा कि शासन की दूरदर्शी नीतियों के कारण समितियों में समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद बीज की व्यवस्था हो सकी, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि कोरकोमा समिति में आस पास के 22 गांव के कुल 1503 किसान पंजीकृत है। खरीफ सीजन के दौरान यूरिया, सुपर फॉस्फेट, पोटाश, डीएपी, एनपीके (लिक्विड) नैनो डीएपी, नैनो यूरिया जैसे रासायनिक उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण कर किसानों को प्राथमिकता से वितरण किया गया है, अभी भी समिति में सभी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि समिति में सबेरे से ही खाद क्रय करने के लिए किसानों का आना जाना लगा रहता है। किसान केसीसी के माध्यम से खाद बीज क्रय कर रहे। समिति में किसानों की सहूलियत के पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किसान आवश्यकतानुसार अपनी जरूरत का खाद समिति से ले जा रहे है। अब तक 75 प्रतिशत से अधिक किसानों ने खाद का उठाव कर लिया है। समिति में आने वाले समय मे खाद की मांग की स्थिति होने पर विभागीय अधिकारियों को सूचित कर खाद का भंडारण सुनिश्चित किया जाएगा।

Advertisement Box

क्र/सुरजीत/

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]