Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राइसग्राम प्रदर्शन के तहत कृषि अधिकारियों ने खेतों में उतरकर कतारबद्ध धान रोपे, किसानों को कतार रोपण के तकनीक से कराया अवगत

Author Image
Written by
Laung das Mahant

कोरबा/पाली:- कृषि विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (अनाज) योजना के तहत खरीफ वर्ष 2025- 26 के लिए राइसग्राम क्लस्टर प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस योजना के अंतर्गत पाली विकासखंड के 50 हेक्टेयर में इस प्रदर्शन का लक्ष्य आबंटन हुआ है। प्रदर्शन आयोजन हेतु ग्राम नवापारा, पुलालीकला और मुंढाली के लगभग 50 किसानों को उक्त महत्वाकांक्षी योजना के लिए चयनित किया गया है। जहां ब्लाक कृषि अधिकारियों ने जाकर खेतों में कतार रोपण कर किसानों को इस तकनीक से अवगत कराया गया।

Advertisement Box

राइसग्राम क्लस्टर प्रदर्शन एक ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीकों के जरिए धान की खेती में बेहतर उत्पादन और गुणवत्ता हासिल करने में मदद करना है। इस योजना के तहत एमटीयू 1156 किस्म के धान बीज 75 किलो प्रति हेक्टेयर के हिसाब से किसानों के प्रदर्शन रकबा अनुसार उपलब्ध कराया गया है। इस किस्म को क्षेत्र की मिट्टी और जलवायु के लिए उपयुक्त माना जाता है। वर्तमान में इन गाँवों में जोर- शोर से चल रहे धान की रोपाई के दौरान बीते 2 अगस्त को वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पाली अजय सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने नवापारा गाँव का दौरा किया। टीम में शामिल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरएईओ) एम.एस. गोंड, नवीन कुमार जायसवाल, महेश कुमार और प्रदर्शन प्रभारी ए. एल. मरकाम ने राइसग्राम प्रदर्शन के लिए चयनित खेतों का जायजा लिया और वहाँ कतार रोपण (लाइन रोपाई) की तकनीक का उपयोग कर रही महिला किसानों से मुलाकात की। टीम ने न केवल खेतों में जाकर धान की रोपाई का निरीक्षण किया, बल्कि महिला किसानों को कतार रोपण की तकनीक के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही खेतों में उतरकर कतारबद्ध धान की रोपाई की और उपस्थित किसानों को इस उन्नत तकनीक के फायदे बताए। कतार रोपण से न केवल खेती में समय और मेहनत की बचत होती है, बल्कि फसल की पैदावार भी बढ़ती है। किसानों को प्रोत्साहित करते हुए टीम ने इस योजना के तहत उपलब्ध संसाधनों और तकनीकी सहायता के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएँ और अनुभव साझा किए, जिनका समाधान मौके पर ही सुझाया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने किया जा रहा निरंतर कार्य…..
आज फोकस में

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने किया जा रहा निरंतर कार्य…..

कन्या छात्रावासों व कन्या आवासीय विद्यालयों में डीएमएफ से महिला होमगार्ड की होगी नियुक्ति……
आज फोकस में

कन्या छात्रावासों व कन्या आवासीय विद्यालयों में डीएमएफ से महिला होमगार्ड की होगी नियुक्ति……

जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा में ई-हियरिंग से प्रकरणो की सुनवाई प्रारंभ…..
आज फोकस में

जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा में ई-हियरिंग से प्रकरणो की सुनवाई प्रारंभ…..

शासकीय कार्य में लापरवाही के मामला में कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित….
आज फोकस में

शासकीय कार्य में लापरवाही के मामला में कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित….

<span style=राइसग्राम प्रदर्शन के तहत कृषि अधिकारियों ने खेतों में उतरकर कतारबद्ध धान रोपे, किसानों को कतार रोपण के तकनीक से कराया अवगत">
आज फोकस में

राइसग्राम प्रदर्शन के तहत कृषि अधिकारियों ने खेतों में उतरकर कतारबद्ध धान रोपे, किसानों को कतार रोपण के तकनीक से कराया अवगत

मछली पालन विभाग द्वारा प्रतिबंधित अवधि में अवैध रूप से परिवहन की जा रही मछली की गई जब्त……
आज फोकस में

मछली पालन विभाग द्वारा प्रतिबंधित अवधि में अवैध रूप से परिवहन की जा रही मछली की गई जब्त……

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]