Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मजबूत नागरिक से बनता है मजबूत देश:कलेक्टर श्री अजीत वसंत

Author Image
Written by
Laung das Mahant

 

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया याद

Advertisement Box

दो मिनट का मौन रखा गया

कोरबा 26 जुलाई 2025/ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज पूर्व सैनिक संघ द्वारा सुभाष चौक निहारिका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर दीप जलाए गए और कारगिल के विजय यात्रा को देश के लिए गौरवशाली बताया गया।


पूर्व सैनिक संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि हमारे सैनिकों ने देश के लिए अनेक युद्ध लड़ा है। कारगिल का युद्ध मुश्किल परिस्थितियों में लड़ा जाने और दुश्मनों से मुकाबला कर विजय हासिल करने वाला युद्ध है। इसे भुलाया नहीं जा सकता। इस युद्ध ने देश के हर नागरिकों को गौरवान्वित किया है। कलेक्टर ने कहा कि अभी हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर भी चलाया गया। हमारे जवानों द्वारा सदैव देश के लिए अपने शौर्य और साहस का परिचय देते हुए पराक्रम को साबित किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी शान्ति चाहते हैं। शान्ति के लिए मजबूत होना भी आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी देश वहाँ के मजबूत नागरिकों से मजबूत होता है। हमारा देश किसानों, जवानों से मजबूत है। आने वाली युवा पीढ़ी और सभी नागरिक अपनी एकजुटता और मजबूती बनाएं रखे, क्योंकि मजबूत देश ही अपने देश की सुरक्षा और शांति स्थापित कर सकता है। कलेक्टर ने कारगिल के योद्धाओं को नमन करते हुए कहा कि हम सभी देश के उन शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जिनकी वजह से हम सभी सुरक्षित है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भी गौरवान्वित करने वाला बताया।

कलेक्टर श्री वसंत ने शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित कर दीप जलाएं। कार्यक्रम को पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने भी संबोधित किया और शहीदों के योगदान को महान बताया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और गायक संदीप शर्मा सहित अन्य द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारी श्री मुकेश अदवालेखा, दीपक सिंह, एनसीसी के श्री राजेन्द्र सिंह, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

धीमी प्रगति पर सख्ती: 15 अप्रैल तक आंगनबाड़ी भवन पूर्ण करने का अल्टीमेटम, लापरवाहों को नोटिस जारी करने के निर्देश
आज फोकस में

धीमी प्रगति पर सख्ती: 15 अप्रैल तक आंगनबाड़ी भवन पूर्ण करने का अल्टीमेटम, लापरवाहों को नोटिस जारी करने के निर्देश

डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य सुनिश्चित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत  कृषि विकास को गति देने और किसानों को सशक्त बनाने अधिकारियों को सख्त निर्देश
आज फोकस में

डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य सुनिश्चित करें – कलेक्टर कुणाल दुदावत कृषि विकास को गति देने और किसानों को सशक्त बनाने अधिकारियों को सख्त निर्देश

“सपनों की छत अब हकीकत बनी” पीएम आवास योजना से गुंजा साहू के जीवन में खुशियों का उजाला, शासन की पहल से मिला सम्मानजनक आशियाना
आज फोकस में

“सपनों की छत अब हकीकत बनी” पीएम आवास योजना से गुंजा साहू के जीवन में खुशियों का उजाला, शासन की पहल से मिला सम्मानजनक आशियाना

ऐतिहासिक एकजुटता का प्रदर्शन: 11 सूत्रीय मांगों पर फेडरेशन की ताकत, विनय झा की भूमिका रही प्रेरणास्रोतए
आज फोकस में

ऐतिहासिक एकजुटता का प्रदर्शन: 11 सूत्रीय मांगों पर फेडरेशन की ताकत, विनय झा की भूमिका रही प्रेरणास्रोतए

जनसुरक्षा को प्राथमिकता: ‘अदृश्य’ ब्रेकर पर प्रशासन होगा एक्शन मोड में
आज फोकस में

जनसुरक्षा को प्राथमिकता: ‘अदृश्य’ ब्रेकर पर प्रशासन होगा एक्शन मोड में

नालंदा परिसर के नाम पर लाखों का खेल बिना भूमि आबंटन खसरा नंबर बदल कर नियम बिरुद्ध किया जा रहा निर्माण
आज फोकस में

नालंदा परिसर के नाम पर लाखों का खेल बिना भूमि आबंटन खसरा नंबर बदल कर नियम बिरुद्ध किया जा रहा निर्माण

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]