Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महतारी वन्दन योजना से पूजा पंडो को मिली आर्थिक  सहायता …….

Author Image
Written by
Ashok Diwan

कोरबा :-  21 जुलाई 2025 को कोरबा जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत सीमावर्ती ग्राम पंडोपारा की रहने वाली पूजा पंडो की स्थिति पहले से काफी बदल चुकी है। एक समय था जब पूजा आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के चलते अपने परिवार का भरण-पोषण करने में कठिनाइयों का सामना कर रही थीं। लेकिन छत्तीसगढ़ शासन की “महतारी वंदन योजना“ ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी।

पाली ब्लॉक के अंतर्गत पंडोपारा की रहने वाली पूजा ने बताया कि उनके खाते में हर माह एक हज़ार रुपये आता है। महतारी वन्दन योजना के रूप में सहायता मिलने से पूजा को न केवल आर्थिक संबल मिला, बल्कि उन्होंने इस राशि का सही उपयोग कर अपनी आजीविका को सशक्त बनाया। पूजा ने बताया कि वह जंगल के पास रहती है। आसपास कुक काम मिल पाना मुश्किल है। इसलिए शुरुआत में इस राशि से सब्जी बेचने का छोटा व्यवसाय शुरू किया। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और आज वह न केवल खुद के लिए आय का साधन बना चुकी हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं। पूजा कहती हैं, “महतारी वंदन योजना मेरे लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की कुंजी साबित हुई है। ऐसा लगता है कि अब मैं खुद के पैरों पर खड़ी हूं और इस राशि का सदुपयोग कर घर में आवश्यक खर्च के लिए भी राशि का बंदोबस्त कर पाती हूँ। पूजा पंडो ने बताया कि उसके पति मंगल सिंह के पास भी कुछ काम नहीं है। एक हजार रुपये मिलने से घर चलाने में भी आसानी होती है।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने किया जा रहा निरंतर कार्य…..
आज फोकस में

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुसार ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने किया जा रहा निरंतर कार्य…..

कन्या छात्रावासों व कन्या आवासीय विद्यालयों में डीएमएफ से महिला होमगार्ड की होगी नियुक्ति……
आज फोकस में

कन्या छात्रावासों व कन्या आवासीय विद्यालयों में डीएमएफ से महिला होमगार्ड की होगी नियुक्ति……

जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा में ई-हियरिंग से प्रकरणो की सुनवाई प्रारंभ…..
आज फोकस में

जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा में ई-हियरिंग से प्रकरणो की सुनवाई प्रारंभ…..

शासकीय कार्य में लापरवाही के मामला में कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित….
आज फोकस में

शासकीय कार्य में लापरवाही के मामला में कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित….

राइसग्राम प्रदर्शन के तहत कृषि अधिकारियों ने खेतों में उतरकर कतारबद्ध धान रोपे, किसानों को कतार रोपण के तकनीक से कराया अवगत
आज फोकस में

राइसग्राम प्रदर्शन के तहत कृषि अधिकारियों ने खेतों में उतरकर कतारबद्ध धान रोपे, किसानों को कतार रोपण के तकनीक से कराया अवगत

मछली पालन विभाग द्वारा प्रतिबंधित अवधि में अवैध रूप से परिवहन की जा रही मछली की गई जब्त……
आज फोकस में

मछली पालन विभाग द्वारा प्रतिबंधित अवधि में अवैध रूप से परिवहन की जा रही मछली की गई जब्त……

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]