Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुशासन तिहार में लापरवाही पर सख्त हुए कलेक्टर, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Sanjana Dewangan

 

कोरबा, 12 मई 2026। जिले में सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण और समय-सीमा में निराकरण को लेकर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। समय-सीमा की बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुशासन तिहार केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास और समाधान का मजबूत माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को शिविर स्थलों पर समय पर उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement Box

कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि शिविर समाप्त होने के कई दिनों बाद भी लंबित आवेदनों को गंभीर लापरवाही माना जाएगा। करतला जनपद सीईओ को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बिजली बिल सुधार और खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतों का सात दिनों में निराकरण करने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए, जबकि अन्य मामलों के लिए 15 दिन की समय-सीमा तय की गई।

बैठक में राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन, आंगनबाड़ी और कृषि विभाग से जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पंचायतों में विकास राशि के गबन के मामलों में दोषी सरपंचों के खिलाफ वसूली और कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए। राशन वितरण में तेजी लाने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा प्रतिदिन 10 प्रतिशत प्रगति का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन और सीएम हेल्पलाइन से जुड़े लंबित मामलों का दो दिनों में निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं ऐग्रिस्टेक पोर्टल में किसानों का मई माह तक शत-प्रतिशत पंजीयन कराने के लिए एसडीएम, पटवारी, वीएलई और कृषि अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय पर स्वीकृति और लंबित भुगतान नहीं रहने पर भी विशेष जोर दिया।

बैठक में जनगणना 2027, राजस्व प्रकरणों के निराकरण और नए शैक्षणिक सत्र से पहले विद्यार्थियों के बायोमैट्रिक पूर्ण कराने की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान
आज फोकस में

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास जी का किया गया, ऐतिहासिक स्वागत और सम्मान

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई
आज फोकस में

साजापानी सड़क घोटाले की जांच के आदेश, शिकायतकर्ता की पहल रंग लाई

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश
आज फोकस में

बरतराई में पेड़ की छांव तले सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने लिया प्रेरणा का संदेश

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला
आज फोकस में

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल* *आतंकियों को मार गिराकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारवंड, जगदलपुर में लोक वैद्यों का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज
आज फोकस में

परंपरागत वैद्यों को आयुष्मान योजना से जोड़ने की मांग तेज, आयुर्वेद अस्पतालों में भूमिका तय करने की उठी आवाज

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

[footer_news_ticker]